{"_id":"64ef82caa4a9985d710d8086","slug":"11-localities-lost-power-due-to-burning-transformer-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-4790-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रांसफार्मर जलने से 11 मोहल्लों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रांसफार्मर जलने से 11 मोहल्लों की बिजली गुल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले की बिजली सप्लाई दिन पर दिन बेपटरी होती जा रही है। जिम्मेदारों की लापरवाही से आए दिन फॉल्ट हो रहे हैं, जिससे कई-कई घंटे तक मोहल्लों की बिजली गायब रही। बुधवार को 33 केवीए की अंडर ग्राउंड केबिल और अबुल कलाम आजाद गर्ल्स कॉलेज के पास रखा ट्रांसफार्मर जल गया। इससे करीब एक दर्जन मोहल्लों की बिजली गायब रहने से उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से परेशान होते रहे।
मंगलवार शाम अचानक 33 केवीए की अंडरग्राउंड केबिल जल गई। इससे सलेमपुर कोन, गंगोत्रीनगर, नौरंगाबाद, प्यारेपुर, हिदायतनगर एवं रामापुर की बिजली देर रात तक गायब रही। देर रात बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, बुधवार को अबुलकलाम गर्ल्स इंटर काॅलेज के पास रखा ट्रांसफार्मर जल गया। इससे बहादुरनगर, बाजपेई कॉलोनी, नई बस्ती, रोडवेज, शमशेरनगर की बिजली गुल हो गई।
इससे दोपहर तक लोग उमस भरी गमी से बेहाल रहे। दोपहर बाद अंडरग्राउंड केबिल दुरुस्त होने के साथ ट्रांसफार्मर रखे जाने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि केबिल ठीक कराने के साथ ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली सप्लाई बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
12 घंटे गायब रही उचौलिया क्षेत्र की बिजली
उचौलिया। मंगलवार आधीरात 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ गई। इससे जेबीगंज उपकेंद्र के करीब 40 से 50 गांवों की बिजली गुल रही। इससे रात भर ग्रामीण उमसभरी गर्मी से परेशान होते रहे। बुधवार दोपहर बिजली आपूर्ति होने के बाद 10-10 मिनट पर बिजली का आना-जाना उपभोक्ताओं को परेशान करता रहा। जेई सुशील वर्मा ने बताया कि बिजली कर्मियों को लेकर पेट्रोलिंग के दौरान बुधवार को फाल्ट मिल सका, जिसे ठीक कराकर करीब 11: 30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद