फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   104 got vaccinated under PWI

पीडब्लयू आई के तहत 104 को लगा कोरोना टीका

Mon, 07 Feb 2022 07:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
104 got vaccinated under PWI
बालिका इंटर कालेज में छात्रा को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। मगर, जिनके पास इसके अलावा उम्र का अन्य कोई प्रमाण नहीं है। उनका पीडब्ल्यूआई (परसन विदआउट आईडी) के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में ऐसे 104 लोगों का अब तक टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान शुरू किया, जो अलग- अलग उम्र के लोगों के लिए कई चरणों में शुरू हुआ। सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर फिर फ्रंट लाइन वर्कर और उसके बाद साठ साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। इसके बाद 18 साल और जनवरी 2022 से 15 साल से अधिक आयु के किशोर-किशोरियों को सुरक्षा कवच देने की शुरूआत हुई। उम्र निर्धारण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आधार कार्ड के साथ, डीएल, पासपोर्ट, सरकारी एवं निजी संस्थान का आईडी कार्ड अनिवार्य किया।
विज्ञापन

हालांकि इस बीच तमाम ऐसे लोग थे, जिनके पास न तो आधार कार्ड है और न ही उम्र प्रमाणित करने वाला अन्य कोई दस्तावेज। ऐसे स्वास्थ्य विभाग ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए पीडब्ल्यूआई के तहत वैक्सीनेशन कराने का निर्णय लिया, जिसके तहत अभी तक जिले में 104 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र- लक्ष्य, पहली डोज- दूसरी डोज
18 से अधिक 2749495 2741431, 1907650
60 से अधिक 349732 298619 234696
15 से 18 282033 227208
.....
पीडब्ल्यूआई के तहत वैक्सीनेशन- 104
7 एलकेएच 28
जिन लोगों के पास उम्र संबंधी कोई दस्तावेज नहीं है। उनका पीडब्लयूआई के तहत वैक्सीनेशन किया जा रहा है। केंद्र पर एएनएम अपने मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर वैक्सीन लगा देती हैं। जिले में अब तक 104 लोगों का वैक्सीनेशन पीडब्ल्यूआई के तहत किया गया है।
- डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, एसीएमओ एवं प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed