{"_id":"5c17d57ebdec22571b3c1d1d","slug":"101545065854-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी सोलर स्टडी लैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी सोलर स्टडी लैंप
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
57 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी सोलर स्टडी लैंप
लखीमपुर खीरी। स्टडी सोलर लैंप योजना के दूसरे चरण में अब लखीमपुर ब्लॉक में परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के 57 हजार विद्यार्थियों को सोलर लैंप वितरित कराई जाएंगी। इससे स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को रोजगार मिलेगा, तो वहीं स्कूल जाने वाले कक्षा एक से 12 तक के ग्रामीण बच्चों को पढ़ाई करने के लिए स्टडी सोलर लैंप मिलेगा। यूपी हेड एवं परियोजना प्रबंधक शैलेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय एवं आईआईटी मुंबई और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त प्रयास से 70 लाख स्टडी सोलर लैंप योजना चलाई जा रही है। समूह की महिलाएं असेंबलिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, रिपेयरिंग और सौर उद्यमी का कार्य करेगी।
विकास भवन सभागार में सीडीओ रवि रंजन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैठक हुई, जिसमें उपायुक्त निर्मल द्विवेदी ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में निघासन और पलिया ब्लाक में 61 हजार सोलर लैंप का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को 100 रुपये सोलर लैंप दिया जाएगा, जबकि इस लैंप की वास्तविक लागत 700 रुपये है। इस लैंप को असेंबल करने में 12 रुपये प्रति लैंप एवं वितरण करने वाली महिलाओं को 17 रुपये प्रति लैंप प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। महिलाएं एक दिन में 300 से 400 रुपये आमदनी कर सकती हैं। सोलर लैंप प्रशिक्षण के बाद समूह की महिलाएं असेंबलिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य करेंगी और गांवों से चयनित 79 महिलाओं को जनपद स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीडीओ रवि रंजन ने कहा कि असेंबलिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन केंद्र जहां भी स्थापित हो, उसे मॉडल बनाया जाए। बैठक में बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह, डीआईओएस डॉ आरके जायसवाल, जिला मिशन मैनेजर, ब्लाक मिशन मैनेजर उपस्थित रहे।
विज्ञापन