{"_id":"5bcdd1eebdec22693257b245","slug":"101540215278-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहर में चला सर्च अभियान, नहीं मिले बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहर में चला सर्च अभियान, नहीं मिले बच्चे
Updated Mon, 22 Oct 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
22 एलकएच 9
दूसरे दिन भी नहर में चला सर्च अभियान, नहीं मिले बच्चे
पीएसी की फ्लड टीम मोटरवोट से कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
शारदानगर। शारदा बैराज में डूबे तीन बच्चों की तलाश में सोमवार को भी शारदा नहर में सर्च अभियान चलाया गया। सीतापुर से आई पीएसी की फ्लड यूनिट के जवानों ने गोताखोरों के साथ मोटर बोट से करीब तीस किलोमीटर तक खोजबीन की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा। पत्नी से झगड़े के बाद थाना ईसानगर के गांव कबिरहा निवासी राकेश श्रीवास्तव ने अपनी पुत्री दुर्गा (10) नैंसी (5) और पुत्र विक्रम (8) के साथ शनिवार की शाम शारदा बैराज से नहर में छलांग लगा दी थी। उसी दिन रात में पुलिस ने राकेश श्रीवास्तव को तो बचा लिया था, लेकिन तीनों बच्चों का कोई पता नहीं चल सका। जिला अस्पताल में भर्ती राकेश की हालत में काफी सुधार हुआ है। उधर एसपी रामलाल वर्मा की मांग पर सीतापुर से एक प्लाटून पीएसी की फ्लड यूनिट शारदानगर पहुंची। टीम के जवानों ने मोटरबोट से छह गोताखोरों के साथ करीब 30 किलोमीटर तक बच्चों की तलाश की, लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। उधर चौकी इंचार्ज पासरनाथ ने हेलीपैड और नहर की दोनों पटरियों जंगल झाड़ियों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान बंद कर दिया गया है।
पुलिस के गले नहीं उतर रही राकेश की कहानी
लखीमपुर खीरी। तीन बच्चों के साथ शारदा नहर में कूदने वाले राकेश श्रीवास्तव और उसकी पत्नी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि राकेश करीब नौ किलोमीटर तक बहता चला गया। इससे साफ है वह तैरना जानता था। उसकी पत्नी बात होने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ होने की बात कह रही थी, लेकिन पुलिस ने जब मोबाइल पर कॉल की तो उस पर रिंग जा रही थी। पति-पत्नी के चेहरे पर कोई संताप भी नहीं दिख रहा है। इससे कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
कॉल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस अब राकेश श्रीवास्तव और उसकी पत्नी के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगालने में जुट गई है। इसके लिए पुलिस ने सर्विलांस की भी मदद ली है।
00000000000000
वर्जन.....
सर्च अभियान चलाकर बच्चों की तलाश की गई, लेकिन दूसरे दिन भी बच्चों का कोई पता नहीं चला है। अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया है। मंगलवार की सुबह से फिर तलाश शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
अशोक कुमार पांडेय, सदर कोतवाल