फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घर में प्रयोग हो रहे नमक की स्वास्थ्य विभाग कराएगा जांच

घर में प्रयोग हो रहे नमक की स्वास्थ्य विभाग कराएगा जांच

Sun, 07 Oct 2018 05:16 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
घर में प्रयोग हो रहे नमक की स्वास्थ्य विभाग कराएगा जांच
घर में प्रयोग हो रहे नमक की स्वास्थ्य विभाग कराएगा जांच
विज्ञापन

आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों से बचाने के लिए शुरू हुई कवायद
क्रासर
आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करने के लिए किया जाएगा प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य विभाग घरों में प्रयोग होने वाले नमक की जांच कराएगा, जिससे किन घरों में आयोडीन युक्त नमक प्रयोग हो रहा है और किन घरों में नहीं, इसकी जानकारी हो सके। नमक की जांच आशा वर्कर करेंगी, जिन्हें जांच विभाग की ओर से जांच किट दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों में बढ़ोत्तरी को लेकर नमक की जांच कराने का निर्णय लिया है, जिससे लोगों को आयोडीन युक्त नमक का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा सके।
आयोडीन की कमी से होने वालों रोगों से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घरों में प्रयोग हो रहे नमक की जांच कराने का निर्णय लिया है, जांच के लिए आशा वर्करों को किट दी जाएगी, जिससे वह घर जाकर नमक की जांच कर सकें। जिन घरों में आयोडीन प्रयोग नहीं हो रहा है उन्हें आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन

.........
खाने के साथ अलग से प्रयोग करें आयोडीन युक्त नमक
7 एलकेएच 1
चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह का कहना है कि शरीर के लिए आयोडीन बेहद जरूरी है। अक्सर घर की महिलाएं दाल, सब्जी बनाते वक्त उसमें नमक डाल देती हैं, जिससे आयोडीन की मात्रा खत्म हो जाती है। इसलिए दाल, सब्जी पकने के बाद नमक डालें या फिर उसमें हल्का नमक डालें और खाने के साथ अलग से भी नमक का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
आयोडीन से फायदे और नुकसान
1. आयोडीन नाखून, त्वचा, बाल और दांतों के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से बालों की वृद्घि रुक जाती है और बाल झड़ने लगते हैं।
2. इसमें मौजूद एंटी कैनसिनोजेनिक तत्व कैंसर रोकने में सहायक है।
3. आयोडीन भोजन को पचाने और उसे ऊर्जा में परिवर्तित करने के लिए महत्वपूर्ण है। यह शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है।
4. यह गर्भवती महिलाओं के लिए अतिआवश्यक है, क्योंकि इसकी कमी से गर्भस्थ शिशु बौनेपन का शिकार बन सकता है। साथ ही उसके सुनने बोलने की क्षमता भी प्रभावित होती है।
5. आयोडीन शरीर के हानिकारक तत्व जैसे फ्लोराइड, मरकरी और लेड को बाहर निकालने में प्रभावी है। इसके एंटी बैक्टीरियल गुण पेट की समस्या जैसे कि गैस्ट्रिक और कैंसर की समस्या को दूर करने में सहायक हैं।

6. इसकी कमी से घेंघा रोग (थाइरॉयड ग्रंथि में सूजन आने से गर्दन मोटी हो जाना )हो जाता है।
........
जल्द शुरू होगा अभियान
घरों में प्रयोग हो रहे नमक का निरीक्षण होना है। इसकी जांच किट मिलते ही निरीक्षण शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान एक आशा को 50 घर जाकर नमक की जांच करनी होगी, जिससे आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग होने वाले घरों की जानकारी हो सके।
डॉ .मातादीन एसीएमओ एवं एनएचएम प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed