{"_id":"5b795b5842c79246452de87b","slug":"101534679896-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
Updated Sun, 19 Aug 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
बांकेगंज। कुकरा-गोला जंगल मार्ग पर पैदल जा रहा ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कुकरा पुलिस उसे बांकेगंज सीएचसी ले गई,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना मैलानी की पुलिस चौकी कुकरा अंतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी 38 वर्षीय हरिश्चंद्र पुत्र रामकिशुन रविवार को करीब 11 बजे जंगल मार्ग पर पैदल जा रहा था। इस दौरान गोला की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से ग्रामीण सड़क किनारे गिरकर गंभीर हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना कुकरा पुलिस चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोड पर घायल पड़े ग्रामीण को इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर बाद ग्रामीण के परिवारीजन भी सीएचसी पहुंच गए।