फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मैलानी में बेहद धीमी गति से चल रहा आमान परिवर्तन का काम

मैलानी में बेहद धीमी गति से चल रहा आमान परिवर्तन का काम

Wed, 02 May 2018 06:56 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
मैलानी में बेहद धीमी गति से चल रहा आमान परिवर्तन का काम
फोटो02एलकेएच551-मैलानी स्टेशन पर खड़े टिन शेड के पिलर
विज्ञापन

फोटो02एलकेएच552-मैलानी स्टेशन पर बिछी बड़ी लाइन की पटरी
फोटो02एलकेएच553-मैलानी स्टेशन पर बनी प्लेटफार्म की एजिंग


मैलानी में धीमी गति से चल रहा आमान परिवर्तन का काम
मैलानी-पीलीभीत ब्लॉक होने के बाद गति पकड़ने की उम्मीद
यार्ड में ट्रैक का काम 60 प्रतिशत पूरा

मैलानी। मैलानी में गेज कनवर्जन का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। हां, यार्ड में ट्रैक का काम करीब साठ प्रतिशत पूरा हो चुका हैै। आमान परिवर्तन के नाम पर यहां स्टेशन पर बड़ी लाइन बिछा दी गई है।
मेगा ब्लॉक के बाद से अब तक यहां आमान परिवर्तन के काम में कभी तेजी नहीं दिखाई दी। इतने दिनों में प्लेटफार्म नंबर एक, दो पर बड़ी लाइन बिछा दी गई है, प्लेटफार्म के टिन शेड के नाम पर कुछ पिलर खड़े किए गए हैं, प्लेटफार्म की एजिंग बनी है। ओवर ब्रिज का सिर्फ अर्थ वर्क यानी फाउंडेशन का काम ज्यादा हुआ है। यार्ड में ट्रैक का काम करीब साठ प्रतिशत हो चुका है। यार्ड में ट्रैक का शेष काम मैलानी-पीलीभीत रेलखंड का ब्लाक मिलनेे पर ही शुरू होगा। सिविल वर्क का काम अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। रेलवे कालोनी की ओर जाने वाले ओवरब्रिज को काफी पहले बंद कर दिया गया है, तबसे रेलवे कालोनी आने-जाने में लोगों को पटरियों से होकर आना जाना पड़ता है, जिससे जान का खतरा बना रहता है। कुल मिलाकर आमान परिवर्तन का काम बेहद धीमी गति से होने से मैलानी-सीतापुर के बीच बड़ी लाइन की ट्रेनें जल्द दौड़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है। हालांकि एनईआर जीएम राजीव अग्रवाल ने यहां सोमवार को दौरे के बाद पत्रकारों से दिसंबर तक मैलानी-सीतापुर के बीच ट्रेनें चलने की बात कही है, लेकिन काम की गति को देखते हुए ऐसा विश्वास किसी को नहीं हो रहा है। उधर सूत्रों के मुताबिक मैलानी-पीलीभीत खंड का ब्लाक होने के बाद ही यहां कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। कार्य में धीमी गति के बाबत आरवीएनएल के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन
मैलानी में आमान परिवर्तन का काम सही गति से चल रहा है। सीतापुर-ऐशबाग के बीच काम अंतिम चरणों में है और इस रूट पर मई में ट्रेनें चलने की संभावना है।
- आलोक श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी, लखनऊ मंडल
00000000
काम में तेजी लाने की मांग
मैलानी। जीएम के आगमन पर सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने जीएम को पत्र देकर आमान परिवर्तन के काम में तेजी लाने की मांग की थी। भाजपा नेेताओं का कहना था कि मेगा ब्लाक को काफी समय हो गया है और काम पूरा होने का लक्ष्य निकल चुका है, बावजूद इसके कार्यदाई संस्था काम में तेजी नहीं ला रही है। प्रतिनिधिमंडल में आनंद कुमार मौर्या, शिव गोविंद कुशवाहा, हरि प्रकाश मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मैलानी-पीलीभीत मेगा ब्लॉक में असमंजस की स्थिति
मैलानी। मैलानी-पीलीभीत के बीच मेगा ब्लॉक को लेकर रेलवे असमंजस की स्थिति में लग रहा है। मेगा ब्लॉक की पिछली कई संभावित तारीखें निकल चुकी हैं। आरवीएनएल ने एक मई से मेगा ब्लॉक के लिए रेलवे को पत्र लिखा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जीएम ने आमान परिवर्तन के लिए इस रेलखंड का मेगा ब्लॉक मई या जून में लिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed