{"_id":"5a3e84f04f1c1bbd208b858d","slug":"101514046704-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार तालाब में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार तालाब में घुसी
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : अमर उजाला
कुकरा। ट्रॉली और बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई इनोवा कार तालाब में गिर गई। युवकों ने साहस दिखाकर ग्रामीणों की मदद से शीशा तोड़कर कार सवार दंपति को बाहर निकाला।
गोला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलीगंज निवासी जसवीर सिंह अपनी पत्नी राजवीर कौर के साथ इनोवा कार से चौरठिया से अपने माइके पीली कोठी फार्म के पास धर्मसिंह और टोनी के यहां नरगढ़ी फार्म जा रहे थे। जैसे ही कार जटपुरा कोठी के पास पहुंची, इसी बीच सामने आ रही बाइक और गन्ना भरी ट्रॉली को बचाने के चक्कर में कार तालाब में जा घुसी। काफी पानी होने के कारण कार सवार दंपति भयभीत हो गए। चौराहे के निकट घटना होने से ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कस्बे के पवन और मोईन गहरे पानी में कूद पड़े। उन्होंने प्रधानपति फजलुर्रहमान, अजीज, पूर्व प्रधान जाबिर अली, पप्पू, पम्मी, जकीउद्दीन आदि के सहयोग से दंपति को कार से बाहर निकाला।