फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वाल्मीकि समाज ने सलमान और शिल्पा का पुतला फूंकां

वाल्मीकि समाज ने सलमान और शिल्पा का पुतला फूंकां

Sat, 23 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
वाल्मीकि समाज ने सलमान और शिल्पा का पुतला फूंकां
पुतला - फोटो : अमर उजाला
लखीमप ुर खीरी।
विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के अपने एक साक्षात्कार के दौरान किसी शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर वाल्मीकि समाज ने गहरी नाराजगी जताई है। वाल्मीकि समाज ने दोनों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शनिवार को दोनों का पुतला फूंका।

वाल्मीकि समाज ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को देकर कहा कि एक मीडिया चैनल मेें साक्षात्कार के दौरान अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने डांस और अभिनय की जानकारी देते वक्त भंगी शब्द का इस्तेमाल किया था। दोनों कलाकारों ने यह कहकर देश में रहने वाली वाल्मीकि जाति को अपमानित किया है। इससे जिले के वाल्मीकि समाज में भारी रोष व्याप्त है। वाल्मीकि समाज ने कहा कि इन दोनों कलाकारों के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर वाल्मीकि समाज को अपमानित करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाए। दोनों को एससीएसटी लगाकर एफआईआर दर्ज की जाए। प्रदर्शन करने वाले लोगों में अशोक वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, बनारसी वाल्मीकि, जितेंद्र वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, रमेश वाल्मीकि, हरपाल सिंह वाल्मीकि, चमन लाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed