{"_id":"5a11be3f4f1c1bf2538bde9d","slug":"101511112255-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर करने की अपील
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
परिवहन विभाग के तत्वावधान में विलोबी मेमोरियल हॉल में अंतरराष्ट्रीय स्मृति दिवस मनाया गया, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एसपी-सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। एसपी ने सभी से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।
मृतकों की याद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने के लिए लोगों की मानसिकता को बदलना जरूरी है। इस तरह के कार्यक्रमों से मानसिकता को बदला जा सकता है। यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सकता है। बच्चें अपने माता-पिता की सलाह पर जरूर ध्यान दें। बच्चों के घर से निकलने पर सबसे ज्यादा चिंता उनके माता-पिता को ही होती है। यदि अपने माता-पिता को खुश देखना चाहते हैं, तो सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कर उनकी चिंताएं दूर कर सकते हैं।
सीडीओ अमित सिंह बंसल ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने के साथ-साथ तेज गति से वाहनों को न चलाए। वाहनों को चलाते समय मोबाइल का प्रयोग और वाहन पर स्टंट आदि न करे। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोग ही वाहन चलाएं। सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करे। सड़क दुर्घटनाओं में हो रही लोगों की मौते किसी भी बीमारी से मरने वालों से ज्यादा हो रही हैं। इस मौके पर सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की स्मृति में वॉकथान फॉर रोड सेफ्टी निकाली गयी, जिसे एसपी और सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: विलोबी हाल पहुंची। रैली में स्कूली बच्चें अपने अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। इस दौरान एएसपी घनश्याम चौरसिया, एसडीएम सदर नागेंद्र कुमार सिंह, डीआईओएस डॉ आरके जायसवाल, एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह मौजूद आदि रहे। संचालन एआरटीओ प्रवर्तन प्रदीप कुमार सिंह ने किया। रैली में एनसीसी कैडेट्स समेत कई विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत बच्चों ने निकाली रैली
पलियाकलां।
परिवहन विभाग लखीमपुर ने पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। परिवहन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में टी शर्ट और कैप पहने बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। एसडीएम इन्द्राकांत द्विवेदी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बच्चों और शिक्षक शिक्षिकाओं को सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।