{"_id":"59beac5a4f1c1b23688b51a9","slug":"101505668186-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब तीन लाख बच्चों ने पी पोलियो ड्राप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब तीन लाख बच्चों ने पी पोलियो ड्राप
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
करीब तीन लाख बच्चों ने पी पोलियो ड्राप
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
करीब तीन लाख बच्चों ने पी पोलियो ड्रापपांच साल तक के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए जिले में रविवार से अभियान शुरू हुआ, जिसकी शुरूआत सदर विधायक ने महिला अस्पताल में बने बूथ पर बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर की। पहले दिन जिले भर के 1912 बूथों पर करीब तीन लाख बच्चों को दवा पिलाई गई।
सदर विधायक योगेश वर्मा, सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने महिला अस्पताल में बने बूथ पर बच्चे को ड्राप पिलाकर अभियान शुरू किया। सदर विधायक ने कहा कि जिले और प्रदेश में पिछले कुछ सालों से एक भी पोलियो केस नहीं मिला हैं, लेकिन फिर भी सावधानी के लिए बच्चों को ड्राप पिलाना जरूरी है। सीएमओ ने कहा कि मां बाप जागरूक होकर अपने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो ड्राप अवश्य पिलाएं, जिससे उनका बच्चा सुरक्षित हो सके। उन्होंने बताया कि पहले दिन जिले भर के 1912 बूथों पर करीब तीन लाख बच्चों को ड्राप पिलाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक घर घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 1342 टीमें लगाई हैं।