फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मेला मैदान में रामलीला कराने को लेकर उतरे हिंदू संगठन

मेला मैदान में रामलीला कराने को लेकर उतरे हिंदू संगठन

Fri, 15 Sep 2017 11:41 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
मेला मैदान में रामलीला कराने को लेकर उतरे हिंदू संगठन
मेला मैदान में रामलीला कराने को लेकर उतरे हिंदू संगठन - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

मेला मैदान में ही रामलीला कराने की मांग को लेकर हिंदू संगठन और लोक जनसंघर्ष पार्टी मैदान में उतर आई है। दोनों संगठनों ने मुख्यमंत्री को फैक्स और ई-मेल कर रामलीला मेला मैदान में कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि मेला मैदान में रामलीला न हुई तो अशोक चौराहा स्थित इंदिरा पार्क में 21 सितंबर से धरना देंगे।
पत्र में लिखा है, यहां विगत 127 वर्षों से श्री रामलीला मेला मैदान में हो रही है। मेला के सहारे मैदान में दुकानें लगाने का सिलसिला शुरू हुआ किंतु इस समय मेला मैदान में दुकानदारों द्वारा पूरी तरह अतिक्रमण कर लिया गया है। इस वर्ष रामलीला समिति ने मेला का स्थान परिवर्तित कर नीलकंठ मैदान में श्रीरामलीला आयोजन का निर्णय लिया और दुकानें हटवाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। एसडीएम ने सर्वेक्षण के बाद समिति से निर्णय बदलने को कहा, किंतु समिति पदाधिकारियों ने नीलकंठ मैदान में मेला करने का निर्णय लिया है। ज्ञापन पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामनिवास शुक्ल, बबलू सिंह अर्कवंशी, नवीन श्रीवास्तव, विश्व हिंदू परिषद के मंत्री लवकुश दीक्षित, आशीष कुमार, पिंकल मिश्र, नीरज कुमार गुप्ता, आशीष कुमार, सुधीर गुप्ता, अशोक जोशी, कृष्ण कुमार यादव, बाबा गौरक्षक नाथ, पिंटू सिंह अर्कवंशी, संगम सिंह, जयंद्र मिश्र आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


समिति महामंत्री बोले, मेला मैदान में ही होगा दशहरा
श्रीरामलीला समिति के महामंत्री राजेश आनंद मिन्नी ने बताया कि कोई परंपरा नहीं टूट रही है। सिर्फ श्रीरामलीला का मंचन नीलकंठ मैदान में होना है, जबकि दशहरा यानी रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद वध और पुतला दहन मेला मैदान में होगा। कार्यक्रम कराने के लिए मेला मैदान खाली कराया जाएगा। प्राचीन चबूतरे पर ध्वज पूजन परंपरागत ढंग से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी काशी की आस्था से जुड़ी है एक शताब्दी पुरानी श्रीरामलीला
छोटी काशी की श्रीरामलीला का इस वर्ष एक 128वां आयोजन है। मेला मैदान में होने वाले इस आयोजन को इस बार एकाएक बदलने जाने से लोग पसोपेश में हैं। इस बाबत बाबा गौरक्षक नाथ और भाजपा नेता शिव कुमार बाजपेई पिंटू का कहना है कि नगर की श्री रामलीला एक प्राचीन परंपरा है, जिससे लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है, जिसका स्थान परिवर्तन करने से लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। जिसका वह हर स्तर पर विरोध करेंगे। स्थान परिवर्तन के विरोध में वह उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं। वहीं अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव और समाजसेवी वरुण अग्रवाल का कहना है कि श्री रामलीला महोत्सव धार्मिक आस्था एवं प्राचीन परंपरा है, जिसका स्थान परिवर्तन नहीं होना चाहिए। बिना किसी राय के महोत्सव का स्थान बदला गया। कमेटी को जनता का मनोभाव जानना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed