{"_id":"66b50819a7c7a61f7b04f63f","slug":"10-e-rickshaws-running-on-roads-without-registration-seized-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-126647-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिना पंजीकरण सड़कों पर दौड़ रहे 10 ई-रिक्शा सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिना पंजीकरण सड़कों पर दौड़ रहे 10 ई-रिक्शा सीज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सख्ती के बाद भी शहर और कस्बों में धड़ल्ले से ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 से अधिक ई-रिक्शों को सीज की कार्रवाई की। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया। विभाग की ओर से एक महीने में 222 से अधिक ई-रिक्शा सीज किए जा चुके हैं।
प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम के साथ फत्तेपुर चौकी के पास ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें 10 से अधिक के खिलाफ कार्रवाई की गई। शासन के निर्देश पर एक माह से ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बिना पंजीयन और नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा चालने वालों पर विशेष निगरानी की जा रही है। साथ ही चालकों के साथ मीटिंग कर चेतावनी भी दी जा रही है।
यह कार्रवाई न केवल शहरी क्षेत्र में बल्कि देहात में भी की जा रही है। बस मालिकों ने कहा कि बिना ई-रिक्शा के संचालन से उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है। कुछ रिक्शा चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलते हैं, जो आड़े तिरछे से खड़े करने करते है, इनकी वजह से जाम लगता है।