फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   10 e-rickshaws parked, campaign will run for a week

Lakhimpur Kheri News: खड़े कराए गए 10 ई-रिक्शा, एक सप्ताह चलेगा अभियान

Sat, 09 Dec 2023 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
10 e-rickshaws parked, campaign will run for a week
लखीमपुर खीरी। शहर की सड़कों पर मनमाने तरीके से दौड़ रहे ई-रिक्शा पर रोकथाम का अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान एक सप्ताह चलेगा। शुक्रवार की शाम कमियां मिलने पर 10 ई-रिक्शा पर कार्रवाई की गई। चालकों को भी नसीहत दी गई है।
विज्ञापन

राजापुर क्रॉसिंग बंद होने के बाद शहर के सभी प्रमुख चौराहे जाम से जूझ रहे हैं।मनमाने तरीके फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा भी जाम का बड़ा कारण हैं। हीरालाल धर्मशाला चौराहा, संकटा देवी चौराहा, नौरंगाबाद, रोडवेज बस अड्डा आदि स्थानों पर चालक ई-रिक्शा को मनमाने तरीके से सड़क पर खड़ा करते हैं। हीरालाल धर्मशाला चौराहे से रोडवेज बस अड्डा आने वाली आधी सड़क पूरे दिन ई-रिक्शा के कब्जे में रहती है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम सीओ सदर संदीप सिंह की मौजूदगी में ई-रिक्शा की जांच की गई। रजिस्ट्रेशन और चालक के ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागज जांचे गए। कमियां मिलने पर 10 ई-रिक्शों पर कार्रवाई कर पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया है। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। ई-रिक्शा का पंजीकरण, चालक का लाइसेंस व अन्य सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed