फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri Violence: A close relative of a former Chief Minister of the state was also in a car, but who fired the bullet on the spot

एक्सक्लूसिव: लखीमपुर खीरी हिंसा के वक्त प्रदेश के एक पूर्व सीएम का करीबी रिश्तेदार भी था एक गाड़ी में! सवाल- आखिर मौके पर किसने चलाई गोली

Tue, 05 Oct 2021 05:15 PM IST
Harendra Chaudhary लखीमपुर खीरी से आशीष तिवारी
लखीमपुर खीरी से आशीष तिवारी Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 05 Oct 2021 05:15 PM IST
सार

अमर उजाला डॉट कॉम को घटनास्थल पर मौजूद अपने सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बात का पता चला है कि उत्तर प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री और इस वक्त बड़े व्यापारी घराने से ताल्लुक रखने वाले एक युवक का भी इसमें नाम सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक वह घटनास्थल पर अपनी गाड़ी में मौजूद था। उस गाड़ी में उसके साथ और भी कई लखीमपुर खीरी के स्थानीय छुटभैये नेता और अन्य लोग शामिल थे।...

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Violence: A close relative of a former Chief Minister of the state was also in a car, but who fired the bullet on the spot
Lakhimpur Kheri Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत के मामले में सनसनीखेज और नया मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री के बहुत ही करीबी रिश्तेदार हमले में शामिल गाड़ियों के काफिले में थे। पुलिस के पास मिली वीडियो कैमरे की फुटेज में इस बात का शक गहरा गया है। पूरे घटनाक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री के इस रिश्तेदार के ड्राइवर के घायल होने की सूचना भी है। घायल लखनऊ के एपी सेन रोड का निवासी है।

विज्ञापन

स्पीड बढ़ाने से पलटी गाड़ी

अमर उजाला डॉट कॉम को घटनास्थल पर मौजूद अपने सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बात का पता चला है कि उत्तर प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री और इस वक्त बड़े व्यापारी घराने से ताल्लुक रखने वाले एक युवक का भी इसमें नाम सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक वह घटनास्थल पर अपनी गाड़ी में मौजूद था। उस गाड़ी में उसके साथ और भी कई लखीमपुर खीरी के स्थानीय छुटभैये नेता और अन्य लोग शामिल थे। घटनास्थल पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक जैसे ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की गाड़ी किसानों के ऊपर चढ़ी, उसके साथ ही पीछे चल रहीं कुछ गाड़ियां भी उस गाड़ी के साथ चलती रहीं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की थार गाड़ी के किसानों को रौंदने के साथ ही मौके पर हंगामा मचना शुरू हो गया। विरोध कर रहे आंदोलनकारियों का पूरा हुजूम गाड़ी की ओर दौड़ पड़ा।

विज्ञापन

सुरक्षा गार्डों ने बचाई जान

अमर उजाला डॉट कॉम को मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक लंबी गाड़ी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी रिश्तेदार भी बैठा हुआ था। जैसे ही भीड़ उसकी गाड़ी की तरफ बढ़ी तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक पुलिस की किसी विवेचना में नहीं हुई है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायर करने वाला उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का एक करीबी रिश्तेदार था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी चढ़ने के तुरंत बाद भगदड़ मचनी शुरू हुई तो आंदोलनकारियों ने गाड़ी में बैठे हुए लोगों में जिसे पाया उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस गाड़ी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी रिश्तेदार बैठा हुआ था उसी गाड़ी का ड्राइवर, जो लखनऊ के एपी सेन रोड का निवासी है, उसने घटना के बाद गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। गाड़ी की स्पीड बढ़ाने के दौरान उसकी गाड़ी पलट गई और उसमें ड्राइवर और उसके अंदर बैठे हुए कुछ लोग भी घायल हो गए।



सूत्र बताते हैं कि इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की गाड़ी थार और उसके साथ बेड़े में मौजूद अन्य बड़ी गाड़ियां, जिसमें लखीमपुर के कुछ स्थानीय नेता बैठे हुए थे, वे भी जान बचाकर भागे। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ लोगों को सुरक्षा गार्डों ने बचाकर सुरक्षित स्थान पर तो पहुंचा दिया, लेकिन भीड़ ने जमकर पिटाई भी की।

उत्तर प्रदेश के मुख्य पूर्व मुख्यमंत्री का यह करीबी रिश्तेदार बीते कुछ महीनों से ही जिले की राजनीति में अपना दखल रखने लगे थे। शहर के कुछ इलाकों में इनकी होर्डिंग्स और बैनर-पोस्टर लगे हुए थे। पुलिस से जुड़े हुए अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान जितनी भी गाड़ियां वीडियो में नजर आ रही हैं उनके नंबर की तफ्तीश कर उनके मालिकों के बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की गाड़ी के साथ जिन तीन गाड़ियों में पुलिस थी, उनके बारे में पूरी जानकारी मिल चुकी है। इनमें एक गाड़ी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के एक बहुत ही करीबी रिश्तेदार की बताई जा रही है। हालांकि लखीमपुर पुलिस इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जैसे ही गाड़ियों के बारे में तफ्तीश शुरू होगी तो सब कुछ सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed