फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Zubair used to paint in Jammu and Kashmir, when he came home he joined Lala gang

Kushinagar News: जम्मू-कश्मीर में पेंटिंग करता था जुबैर, घर आया तो लाला गैंग में हो गया शामिल

Wed, 23 Jul 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Zubair used to paint in Jammu and Kashmir, when he came home he joined Lala gang
हाटा। हाटा क्षेत्र में सक्रिय 71-71 लाला गैंग के गुर्गाें पर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के बाद मनबढ़ों में दहशत है। मंगलवार को सड़कों पर बाइक लेकर हुड़दंग मचाने वाले युवकों की टोली नजर नहीं आई। वहीं इस गैंग का जुबैर लाला जम्मू मेंं पेंटिंग का कार्य करता था, घर आने के बाद गैंग में शामिल हो गया। फरार चल रहे देवरिया के मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन असलम उर्फ गोलू हाथ नहीं लगा। हाटा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की हत्या के बाद चर्चा में आए 71-71 लाला गैंग के सदस्यों को ट्रेस कर पुलिस ने एक-एक को गिरफ्तार करना शुरू किया। 12 से अधिक युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसमें तीन आरोपी पुलिस पर फायरिंग किए, जिनको पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बाकी आरोपियों को माफी मंगवाने के बाद शांतिभंग में चालान कर दिया। देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला लाला गैंग का सक्रिय सरगना असलम उर्फ गोलू की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सूत्रों की मानें तो इस गैंग के सदस्य देवरिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय सोशल मीडिया ग्रुप व अलग-अलग नाम के गैंग से जुड़े हैं। पुलिस गैंग के इस नेटवर्क को खंगाल रही है। चिह्नित किए गए गुर्गाें की तलाश में पुलिस जुटी है। देवरिया पुलिस से भी गैंग में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कुशीनगर पुलिस संपर्क करेगी। कार्रवाई के बाद गैंग से जुड़े युवक क्षेत्र छोड़कर अंडरग्राउंड हो चुके हैं। वही जो हैं वह घरों में छिप गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed