{"_id":"64ab034bfd76a898220eced4","slug":"yuva-chinatan-camp-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-1177-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बौद्धिक धार से होगा राष्ट्र विरोधी विचारों का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बौद्धिक धार से होगा राष्ट्र विरोधी विचारों का सामना
Mon, 10 Jul 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर एक निजी होटल में युवा चिंतन शिविर को संबोधित करते लोक नीति के प्रबंधक सत्येंद्र।संवाद
कुशीनगर के एक होटल में आयोजित दो दिवसीय युवा चिंतक शिविर का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर के एक होटल में लोक नीति व इंडिया फाउंडेशन की तरफ से आयोजित दो दिवसीय युवा चिंतक शिविर का रविवार को समापन हुआ। इसमें प्रदेश के 70 विभिन्न क्षेत्रों से युवा चिंतक शामिल हुए। शिविर में सामाजिक, राजनीतिक, वैचारिक, सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा हुई।
एसोसिएट एडिटर अनंत विजय ने कहा कि विरोधी विचार धारा के कुछ लोग ईको सिस्टम तैयार कर रहे हैं, जिससे राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को हवा मिल रही है। उन्होंने कहा कि जेएनयू एक खास विचार धारा के लोगों का अड्डा बन चुका है। इनका सामना करने के लिए बौद्धिक धार को तेज करने की जरूरत है। वैचारिक लड़ाई के स्तर पर सही तथ्यों को लेकर इतिहास का निष्पक्ष अवलोकन किया जाना चाहिए।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि एकेडमिक नेतृत्व के आधार पर युवा पीढ़ी की नए भारत के निर्माण में प्रभावी भूमिका होगी। इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
समापन कार्यक्रम को छवि रजावत, शशांक मणि त्रिपाठी, पूर्व सांसद राजेश पांडेय, लोक नीति के प्रबंधक सत्येंद्र त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। अंत में डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान अभिमन्यु त्यागी, सचिन त्रिपाठी, उपासना सिंह, ऋषि त्रिपाठी, ऋतु राज पांडेय, अंकुश दीक्षित , पल्लवी, रुचिर पांडेय आदि मौजूद रहे।