फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youths Fracture JE's Skull, Leave SSO Half-Dead; FIR Filed Against Ten in Kushinagar

शटडाउन का विवाद हुआ हिंसक: युवकों ने बिजली घर में घुसकर JE का सिर फोड़ा, SSO को किया अधमरा- 10 पर केस दर्ज

Thu, 23 Apr 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Apr 2026 02:51 AM IST
सार

शाम 4 बजे गांव के करीब दस युवक झुंड में पहुंचे और फाल्ट को ठीक करने के लिए ड्यूटी पर तैनात एसएसओ अमरनाथ कुशवाहा से शटडाउन देने को कहा। एसएसओ ने मना कर दिया। इसी बात पर युवकों से कहासुनी के बाद और मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Youths Fracture JE's Skull, Leave SSO Half-Dead; FIR Filed Against Ten in Kushinagar
घायल और बिजलीघर के अंदर मारपीट करते मनबढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार (मांडेयराय) बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे युवकों से शटडाउन को लेकर विवाद हो गया। नाराज युवक एसएसओ अमरनाथ कुशवाहा की पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने आए जेई रविंद्र कुमार का भी सिर फोड़ दिया और उपकेंद्र में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल जेई और एसएसओ को लोगों ने रामकोला सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद एसएसओ को डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस मामले में जेई की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों पर गंभीर धाराओं प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। रामकोला थाना क्षेत्र के मांडेराय विद्युत उपकेंद्र से करीब 25 गांवों की आपूर्ति होती है। मांडेयराय गांव में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति ठप थी।

शाम 4 बजे गांव के करीब दस युवक झुंड में पहुंचे और फाल्ट को ठीक करने के लिए ड्यूटी पर तैनात एसएसओ अमरनाथ कुशवाहा से शटडाउन देने को कहा। एसएसओ ने मना कर दिया। इसी बात पर युवकों से कहासुनी के बाद और मारपीट हो गई।

विज्ञापन

युवक एसएसओ की पिटाई करने लगे। शोर सुनकर जेई रविंद्र कुमार पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। नाराज युवकों ने जेई का भी सिर फोड़ दिया। दोनों बिजलीकर्मी जमीन पर गिर गए। युवकों ने उपकरण तोड़ दिया, रजिस्टर फाड़ दिया और कुर्सी मेज तोड़ दी। इसके बाद युवक भाग निकले।

घायलों को रामकोला सीएचसी पहुंचाया गया। एसएसओ की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जेई को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी होने के बाद एसडीओ और कई जेई पहुंच गए।

विज्ञापन

जेई रविंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गांव के राजकुमार चौबे, विवेकानंद, धर्मेंद्र, सुमित, टिवंकल, नितेश, विशाल, राघवेंद्र, रणबीर और रतन पर प्राथमिकी दर्ज किया है। रामकोला थानाध्यक्ष धनबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
मांडेयराय बिजली उपकेंद्र पर तोड़फोड़ और मारपीट के बाद जिले के जेई, एसडीओ और एक्सईएन रामकोला सीएचसी पर पहुंचे। थाने पर पहुंचे अवर अभियंताओं ने चेतावनी दिया कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। तोड़फोड़ के चलते दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही है।

इसके बाद बिजली कर्मियों ने उपकेंद्र में हुए तोड़फोड़ को ठीक किया। इस घटना के बाद गांव में मौजूद लोगों का आरोप है कि बिजली खराब होने पर जल्दी कोई बनाता नहीं है। शिकायत लेकर जाने पर सीधे मुंह ड्यूटी पर तैनात बिजलीकर्मी बात नहीं करते हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed