फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth troubled by debt dies under suspicious circumstances

Kushinagar News: कर्ज से परेशान युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 28 Aug 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Youth troubled by debt dies under suspicious circumstances
पडरौना। समूह के कर्ज से परेशान युवक की संदिग्ध हाल में मंगलवार को मौत हो गई। पत्नी ने पुलिस को फोन कर पति की हत्या का आरोप लगाया।हरकत में आई पुलिस ने चिता से अधजला शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में फंदा लगाकर जान देने की चर्चा है।
विज्ञापन

रविन्द्र नगर धूस थाना के कांटी गांव निवासी 35 वर्षीय सुग्रीव चौहान अलग-अलग समूह से करीब तीन लाख से अधिक कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने में असमर्थ विनोद कुछ सूदखोरों से ब्यास पर रुपये लेकर समूह का कर्ज चुका था, लेकिन सूदखोरों का ब्याज इतना बढ़ गया और इसके लिए वे दबाव बनाने लगे। पत्नी से विवाद कर अपनी जमीन बेच कर कर्ज दिया,लेकिन ब्याज अधिक होने के कारण कर्ज चुकता नहीं हुआ और करीब तीन लाख रुपये कर्ज देना बाकी रह गया।
विज्ञापन

सूदखोर सुग्रीव पर दबाव बना रहे थे, जिसको लेकर वह तनाव में रहते थे। चार दिन पूर्व पत्नी सीमा से इसी बात को लेकर विवाद हो गया था, पुलिस इस मामले में शांतिभंग की कार्रवाई भी सुग्रीव पर की थी। नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी। मंगलवार को सुबह सुग्रीव की संदिग्ध हालत में घर पर मौत हो गई। घर वाले पत्नी को बिना बताए दाह संस्कार के लिए शव लेकर खिरकिया चले गए और चिता पर शव रखकर बेटे से मुखाग्नि दिलवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी सीमा ने डॉयल 112 पर फोन कर पत्नी की हत्या कर शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस खिरकिया घाट पर पहुंची और लोगों की मदद से अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नदी घाट पर पुलिस को देख दाह संस्कार में शामिल होने गए लोग इधर उधर खिसक गए। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर पुलिस गई थी। शव में आग लगा दी गई थी। चिता से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed