{"_id":"6aecd9f10e42f908040b53d2","slug":"youth-science-and-math-gardens-to-be-set-up-in-31-pm-shri-schools-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-171727-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा : 31 पीएमश्री विद्यालयों में बनेंगे साइंस और मैथ गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा : 31 पीएमश्री विद्यालयों में बनेंगे साइंस और मैथ गार्डन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के 31 पीएमश्री विद्यालयों में विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित के सिद्धांतों की व्यावहारिक जानकारी देने के लिए साइंस और मैथ गार्डन विकसित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को पांच लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इन गार्डन में विभिन्न शैक्षिक उपकरण और मॉडल लगाए जाएंगे, जिनकी मदद से विद्यार्थी कठिन विषयों को आसानी से समझ सकेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ गणित के प्रति रुचि बढ़ाना है। अभी तक विद्यार्थी इन विषयों के सिद्धांत मुख्य रूप से किताबों के माध्यम से पढ़ते हैं, लेकिन गार्डन तैयार होने के बाद उन्हें प्रयोग के जरिए सीखने का अवसर मिलेगा।
साइंस गार्डन में विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों और प्रयोगों से संबंधित उपकरण लगाए जाएंगे। वहीं, मैथ गार्डन में गणितीय सूत्रों, ज्यामितीय आकृतियों, कोण, माप और गणना से जुड़े मॉडल स्थापित किए जाएंगे। इनके माध्यम से विद्यार्थी देखकर और स्वयं प्रयोग करके विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि विद्यालय परिसर में विकसित होने वाले इन गार्डन का उपयोग नियमित शिक्षण गतिविधियों में भी किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय को आवंटित पांच लाख रुपये से निर्धारित मानकों के अनुसार उपकरण और मॉडल स्थापित कराए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक शिक्षा भी मिल सकेगी और पढ़ाई को अधिक रोचक बनाया जा सकेगा।