Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth power is the biggest asset of the nation

Kushinagar News: युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी

Tue, 03 Mar 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Youth power is the biggest asset of the nation
फाजिलनगर एसबीएम पीजी काॅलेज  सभागार में प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभागी व अतिथी।संवाद
फाजिलनगर। नगर के एसबीएम पीजी काॅलेज के सभागार में सोमवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सुधार में युवाओं की भूमिका, डिजिटल युग विकास या विनाश, ग्रामीण विकास में युवाओं की भागीदारी आदि विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। भाजपा नेता मृगेंद्र राम त्रिपाठी ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि युवा सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ें तो समाज में व्यापक परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि दुनिया व्यक्ति की नहीं शक्ति की पूजा करती है इसलिए हमें अपनी ताकत बढ़ानी होगी पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय राय ने ग्रामीण विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास में शिक्षित युवाओं को आगे आकर नेतृत्व करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुल 20 युवाओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।युवा संवाद में अंशिका सोनी प्रथम, दिशा मिश्रा द्वितीय तथा अनिमेष पाडेय तृतीय स्थान पर रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन दुर्गेश यादव ने किया। इस दौरान आयोजक आकाश मिश्रा,पूर्व प्रधान विनय तिवारी, ब्रजेश पाण्डेय,अभिजीत सिंह, उद्भव शुक्ला, ऋत्विज पाण्डेय, सुधांशु त्रिपाठी के अलावे छात्र नेता जीतेंद्र प्रजापति, डॉ प्रभाकर मिश्र, सुनील तिवारी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला, डीडीयू के छात्र नेता रहे मनोज चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed