फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth murdered with a sharp-edged weapon; body found in a field near his home.

Kushinagar News: धारदार हथियार से युवक की हत्या, घर के पास खेत में मिला शव

Sat, 11 Jul 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered with a sharp-edged weapon; body found in a field near his home.
मृतक गौरव उर्फ गोलू की फाइल फोटो ।
कुशीनगर। कसया क्षेत्र के बापू नगर पोखरा टोला के रहने वाले 20 साल के युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर उसकी खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो नाराज घरवाले हंगामा करने लगे। हालांकि बाद में एएसपी के समझाने पर मान गए। देर शाम पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि के बाद घरवाले फिर आक्रोशित हो गए। हत्या का कारण अवैध संबंध माना जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में युवक के एक दोस्त को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच बापू नगर पोखरा टोला निवासी गौरव उर्फ गोलू प्रसाद (20) कसया नगर में मार्बल की दुकान पर कारीगर था। परिवार वालों के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिनभर वह घर पर था। शाम को शौच जाने की बात कह कर निकला। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो घरवालों को लगा कि वह दुकान पर चला गया होगा, क्योंकि वह कई बार काम होने पर चला जाता और रात में वहीं रुक जाता।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह भी वह घर नहीं आया तो उसके पिता राम प्रसाद खोजते हुए दुकान पर पहुंच गए। वहां लोगों ने बताया कि वह रात में नहीं आया था। इसी बीच, सुबह करीब 7.30 बजे मोहल्ले के कुछ लोग सेमरहना तालाब की ओेर गए तो धान के खेत में गौरव की लाश औंधे मुंह पड़ी देखी। पास में खून बिखरा था। उन्होंने घर वालों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेना चाहा तो घर वालों ने इनकार कर दिया। वह हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसी दौरान एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम डॉ. संतराम सिंह बघेल, सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार वालोें से बातचीत कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तब वे माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि कुछ लोगों ने गोलू को बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे उसके घर से 50 मीटर दूर पुलिया पर बैठकर मोबाइल पर बात करते देखा। देर शाम पोस्टमार्टम में सिर पर चोट से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने कड़ियों को जोड़ना शुरू किया तो हत्या की सुई प्रेम संबंध की ओर जाती दिखी। जांच में पता चला कि गोलू का गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध था। पुलिस गोलू के एक दोस्त को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

-

युवक के शरीर पर धारदार हथियार के जख्म थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार के वार से माैत की पुष्टि हुई है। मृतक के एक दोस्त को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। युवक के मोबाइल फोन की सीडीआर की जांच कर जाएगी। हत्यारों का पता लगाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर

मृतक गौरव उर्फ गोलू की फाइल फोटो ।

मृतक गौरव उर्फ गोलू की फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed