{"_id":"692c9a6e8a8e6497610dc1f2","slug":"youth-killed-by-hitting-with-brick-body-found-in-temple-premises-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149903-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ईंट से कूंचकर युवक की हत्या, मंदिर परिसर में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ईंट से कूंचकर युवक की हत्या, मंदिर परिसर में मिली लाश
Mon, 01 Dec 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
कटाई भरपुरवा में जांच करते पुलिस अधिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के दुसाधी पट्टी टोला स्थित काली मंदिर परिसर में रविवार सुबह एक युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी शिनाख्त पश्चिम चंपारण जिले के भितहा थाना क्षेत्र के बीनही खैरा टोला निवासी जवाहिर कुशवाहा (45) के रूप में हुई। ईंट से उसका चेहरा बेरहमी से कूंचा गया था। खून से सनी ईंट शव के पास ही मिली।
सूचना पर एसपी केशव कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
पत्नी नीलम की पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, जवाहिर को लिवर की परेशानी के कारण 27 नवंबर को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर लाया गया था। शनिवार शाम को अचानक वह वार्ड से गायब हो गया। पत्नी के अनुसार, वह अपनी बीमार से परेशान हो गया था।
इसी तनाव में उसने एक दिन पहले मेडिकल कॉलेज की छत से भी कूदने का प्रयास किया था। शनिवार शाम को बाथरूम करने के बहाने वार्ड से निकला। इसके बाद गायब हो गया।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर खून से सनी ईंट, मृतक का लोअर, कच्छा और केले के खेत के पास मौजूद अन्य महत्वपूर्ण सबूतों को सुरक्षित किया। यह स्थान पड़रही चौराहे से बिहार की ओर जाने वाली पक्की सड़क के किनारे है। बिहार सीमा से करीब एक किलोमीटर पहले शव मिलने पर पुलिस ने पश्चिमी चंपारण जिले की पुलिस को तस्वीर भेजी थी। उसकी मदद से शव की पहचान हो सकी।