फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth injured in accident dies, fellow serious

कुशीनगर: दुर्घटना में घायल युवक की मौत, साथी गंभीर

Thu, 09 Feb 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies, fellow serious
रामकोला। थाना क्षेत्र के धुआटीकर में बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत हो गई। उसके दो अन्य साथियों का उपचार चल रहा है। घायल युवक को परिजनों ने गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब सात बजे धुआटीकर निवासी अब्दुल्लाह (18), अरमान (25) और सलमान (18) एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। उनकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। रास्ते में गन्ना लादकर मिल जा रहे ट्रैक्टर व ट्राॅली में पीछे से बाइक की टक्कर हो गई। सड़क पर गिरने से बाइक सवार युवकों को काफी चोट लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस उनको सीएचसी ले गई।
विज्ञापन

वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तीनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। अरमान के परिजन उसको निजी अस्पताल में लेकर चले गए। वहां उपचार के दौरान अरमान की मौत हो गई। उसके दो अन्य साथियों सलमान व अब्दुल्ला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ रामकोला अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed