फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth injured in accident dies during treatment, second seriously

Kushinagar News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 29 Jan 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies during treatment, second seriously
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट में मंगलवार की शाम स्कूल बस के चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट के तवकल टोला के पास मंगलवार को शाम करीब चार बजे स्कूली बस की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय राजू चौहान निवासी विरवट कोन्हवलिया व फिरोज अंसारी (32) निवासी बाक खास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पहुंचे पिपराघाट चौकी इंचार्ज आकाश सिंह ने घायलों को सेवरही सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात फिरोज अंसारी की मौत हो गई, जबकि राजू की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में सेवरही के एसएचओ धीरेंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजन से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed