फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth injured after being hit by a truck.

Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से युवक घायल

Sun, 12 Jul 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youth injured after being hit by a truck.
गुरवलिया बाजार। सेवरही-कसया मार्ग पर सरिसवां चौराहा के पास शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक ट्रक की टक्कर से 32 वर्षीय बाइक सवार विनोद गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें कुबेरस्थान सीएचसी भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। विनोद गुप्ता बाइक से गांव में घूमकर आम बेचते हैं। रोज की तरह शनिवार की सुबह गुरवलिया से आम खरीदकर बिक्री के लिए निकले थे। अभभी सरिसवां चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका दाहिना पैर टूट गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक घटना स्थल पर ट्रक खड़ी कर भाग गया। मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से कुबेरस्थान सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। उधर घटना की सूचना पर आई पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed