{"_id":"623f51f007878f179230ad21","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-kushinagar-news-gkp431185533","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
सेवरही कस्बे के इंदिरा नगर मोहल्ले की घटना
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। सेवरही कस्बे के एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
सेवरही थानाक्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी शिवजी रौनियार का 28 वर्षीय पुत्र अशोक शनिवार सुबह करीब आठ बजे जानकीनगर मोहल्ले में एक घर में बेहोश मिला। इसकी सूचना मिलने पर व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, पूर्वांचल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू जायसवाल, हियुवा के नगर अध्यक्ष रमेश ब्याहुत सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। उसी समय एसओ आशुतोष कुमार सिंह भी मयफोर्स पहुंच गए। इन लोगों के सहयोग से युवक को सेवरही सीएचसी ले जाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यापारी नेताओं ने पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।