{"_id":"66d50b8a6bb15d406e0fba14","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-delhi-contractor-absconding-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122505-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में युवक की दिल्ली में मौत, ठेकेदार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में युवक की दिल्ली में मौत, ठेकेदार फरार
Mon, 02 Sep 2024 06:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव गगलवा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली में मौत हो गई। युवक को साथ ले गया ठेकेदार शव छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद परिजन शव घर लेकर आए और रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गगलवा गांव निवासी शंभू प्रसाद (40) को रक्षाबंधन के बाद गोपालगंज के कटेया थाने के जमुनहा निवासी ठेकेदार काम करने के लिए दिल्ली ले गया था। गांव के कुछ और लोग भी इसके साथ गए हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात ठेकेदार ने कुछ लोगों के साथ रात में पार्टी की थी। उसमें युवक भी था। भोजन के बाद अचानक शंभू की तबीयत खराब हुई तो ठेकेदार उसे छोड़कर फरार हो गया। बाद में उसके गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी गई। उन लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक का शव लेकर घर पहुंचे। ग्राम प्रधान अजीत शर्मा ने आर्थिक सहयोग कर रविवार की शाम अंतिम संस्कार करा दिया।