{"_id":"666e0ff63ba2582cd50d2e74","slug":"youth-dies-near-mantha-kunwar-temple-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118321-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मांथा कुंवर मंदिर के पास युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मांथा कुंवर मंदिर के पास युवक की मौत
Sun, 16 Jun 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर के मांथा कुंवर मंदिर के पास शनिवार को युवक का शव मिला। आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर चौकी ले गई। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
कसया थाना क्षेत्र के अनिरुद्धवा गांव के खनुआ टोला (वार्ड -20 शहीद भगत सिंह नगर) निवासी रमेश यादव (45) पुत्र बंसु यादव किसी काम से कुशीनगर आए थे। शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे मांथा कुंवर मंदिर के बाहर आसपास के दुकानदारों ने जमीन पर पड़ा देखा। किसी ने इसकी जानकारी कुशीनगर चौकी पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल मय फोर्स पहुंचे। शव को लेकर चौकी चले गए। प्रथम दृष्टया पुलिस मौत की वजह लू मान रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने खून की उल्टी भी की थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इन्कार कर रहे थे। बिना पोस्टमार्टम मौत की वजह का पता नहीं चल सकेगा। घर वालों को शव सुपुर्द कर दिया गया है।