{"_id":"6a40359f5d248f8a6a0dd804","slug":"youth-dies-in-collision-between-two-bikes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-162652-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
Sun, 28 Jun 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ पकवा इनार बाईपास पर सूखा टोला के समीप शनिवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत में सूखा टोला के अमर सिंह की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर के वार्ड नंबर 22 महंत अवेद्यनाथ नगर (सूखा टोला) निवासी अमर सिंह (35) पुत्र कालिका शनिवार शाम देवरिया मार्ग स्थित बगहा बाबा चौराहा से बाइक से आ रहे थे। सूखा टोला के समीप सामने से दूसरी बाइक से आ रहे गांव के ही बंधु के पुत्र रंजीत (19) से भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने दोनों को कसया सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अमर सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे घर वालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच में कर रही है। संवाद