फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies, four injured in accidents

Kushinagar News: दुर्घटनाओं में युवक की मौत, चार घायल

Sun, 14 Jul 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Jul 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, four injured in accidents
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। उनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बिहार के पश्चिमी चंपारण भितहां के बदही निवासी रामनरेश शर्मा बाइक से गुरवलिया से अपने घर जा रहे थे। गुरवलिया निवासी रंजीत मदेशिया और अरविंद पांडेय बाइक से विजयपुर उत्तर पट्टी जा रहे थे कि टावर के पास बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। तीनों लोग घायल हो गए। भितहां निवासी राम नरेश की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र तुर्कपट्टी-सेवरही मार्ग पर मठिया के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसी थाना क्षेत्र के शंकरपुर घोरठ निवासी साबिर (40) व विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही निवासी सेराज अहमद (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाया। इलाज के दौरान सेराज अहमद की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवा कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed