{"_id":"655a5e175ecc1c1f2a003674","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-at-chhath-ghat-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7951-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छठ घाट पर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छठ घाट पर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Mon, 20 Nov 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर छठ घाट पर हुआ हादसा
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर छठ घाट पर रविवार की शाम पूजा के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद घट पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में वहां मौजूद लोग उसे लेकर मथौली बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के छठ घाट पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। वहां रामकोला थाना क्षेत्र के कुस्महा गांव के महुअवा टोला निवासी राजू कुशवाहा (38) ने किराए पर अपनी लाइट और साउंड सिस्टम लगाया था। अंधेरा होने पर बिजली जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।