{"_id":"6a3ee1d5685d3138f2055ad1","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-unidentified-vehicle-unidentified-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-162553-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
Sat, 27 Jun 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र से होकर गुजर रही हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात पकड़िहवा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कई वाहन गुजर जाने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। उसकी पहचान मुश्किल हो रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद सड़क पर गिर पड़ा। अंधेरा होने से पीछे से आ रहे वाहन उसके ऊपर से गुजर गए, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। कुशीनगर चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।