ट्रेन से कटकर युवक की मौत
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर बरडीहा गांव के निकट रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव कटा मिला। उसका सिर धड़ से अलग था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
रविवार सुबह तकरीबन छह बजे रेलवे लाइन की तरफ गए बरडीहा गांव के कुछ लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष थी। चौकीदार निजामुद्दीन अली ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अहिरौली बाजार थाने के एसआई श्यामदेव सिंह, अंकित कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल वंशगोपाल शर्मा, आनंद कुमार गौड़, मनोज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किए, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।