{"_id":"66df82c1ff52ae4c950ebeb4","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122888-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Tue, 10 Sep 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी समपार फाटक के आगे दो हिस्से में कटा युवक का शव मिला। वह बिहार का रहने वाला था और पत्नी की दवा लेने गोरखपुर जा रहा था।
सोमवार की सुबह रेलवे लाइन पर शव देख लोगों ने शोर मचाया। जीआरपी पनियहवा चौकी के पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। शव के पास से पुलिस को 2500 रुपये, दवा की पर्ची, झोले में रखी रोटी-सब्जी मिली। जीआरपी ने छानबीन शुरू की तो शव की पहचान विनोद महतो (35) निवासी ग्राम बजवलिया थाना बैरिया जिला बेतिया (पश्चिमी चंपारण) के रूप में हुई। पुलिस की जांच में पता चला कि युवक बेतिया में जननायक एक्सप्रेस में सवार होकर पत्नी का दवा लाने के लिए गोरखपुर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। उसके चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।