{"_id":"642885fd6d394544260a4824","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-bus-kushinagar-news-c-7-1-108298-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बस की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बस की चपेट में आने से युवक की मौत
Sun, 02 Apr 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे से बाद विदेशी पर्यटकों से भरी बसा छोड़कर भाग चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। कस्बे के सुभाष चौक पर बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे हुआ। इसके बाद विदेशी पर्यटकों से भरी बस को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पर्यटकों को दूसरी बस से पुलिस सुरक्षा में कुशीनगर ले जाया गया।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा निवासी राजीव मिश्रा (45) शुक्रवार की शाम महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा, धरमौली में रहने वाले रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से वह बाइक से रात करीब 10:30 बजे लौट रहे थे। बाइक लेकर राजीव सुभाष चौक के पास पहुंचे थे, तभी लुंबिनी से विदेशी पर्यटकों को लेकर कुशीनगर जा रही बस की चपेट में आ गए। दुर्घटना में मौके पर ही राजीव की मौत हो गई।
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएचओ विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुल 42 पर्यटकों को दूसरी बस से कुशीनगर भिजवाया। राजीव मिश्रा की मौत की सूचना से परिवार में मातम पसर गया। परिवार में पत्नी अंकुर, बेटे सोनू (21) और संपू मिश्रा (18) हैं। खेती के लिए डेढ़ बीघा भूमि होने की वजह से वह बाहर रहकर पेटिंग का काम करते थे। दो माह पूर्व वह दिल्ली से लौटे थे। तबसे घर पर ही थे। कप्तानगंज के एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बस को कब्जे में चालक की तलाश की जा रही है।