फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies after being hit by a bike

Kushinagar News: बाइक की चपेट में आए युवक की मौत

Wed, 29 Oct 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a bike
तरयासुजान। क्षेत्र के अहिरौली दान के टोला नोनियापट्टी निवासी सतेंद्र गांव में ही सड़क के किनारे लघुशंका कर रहे थे। तभी बाइक सवार ने उन्हे टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव अहिरौलीदान निवासी 40 वर्षीय सतेंद्र सिंह मुंबई में रहकर काम करते थे। वह छठ पूजा में घर आए थे। सोमवार की रात करीब आठ बजे वे घर के पास सड़क के किनारे लघुशंका करने गए थे। उसी दौरान सिसवा नाहर की तरफ से आ रहे बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया। लोगों के सहयोग से परिजन उन्हें तमकुहीराज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तरयासुजान थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed