{"_id":"6a4abb32d67b1ce0b70c7cf4","slug":"youth-died-under-suspicious-circumstances-dead-body-found-in-corn-field-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-163145-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, मक्के के खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, मक्के के खेत में मिला शव
Mon, 06 Jul 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
मृतक सचिन की फाइल फोटो।
बरवापट्टी। क्षेत्र के रामपुर बरहन के टोला मडुआडीह में रविवार को सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 20 वर्षीय सचिन चौहान पुत्र हीरालाल चौहान का शव घर से महज 100 मीटर की दूरी पर मक्के के खेत में मिला। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौत की वजह को लेकर गांव के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि गांव की ही एक महिला ने सचिन चौहान पर बकरी चोरी करने का आरोप लगाया था।
सचिन चौहान की मां फूलमती देवी के मुताबिक, शनिवार की रात में बकरी चोरी के किसी मामले की जांच में पुलिस उनके घर आई थी। पुलिस आने की जानकारी होने पर कमरे में सो रहा सचिन घर से बाहर निकल गया। घर में सचिन नहीं मिला तो पुलिस उसकी बाइक व मोबाइल कब्जे में लेकर लेकर चली गई। रविवार की सुबह परिजन घर से बाहर निकले, तो गांव के ही ब्रह्मा प्रसाद के मक्के के खेत में सचिन का शव मिला।
विज्ञापन
ग्रामीणों व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस मक्के के खेत में सचिन का शव मिला है। उसके चारों तरफ फसल को जानवरों से बचाने के लिए बिजली का तार दौड़ाया गया है।
ऐसे में युवक की मौत करंट लगने से भी हो सकती है। सचिन तीन भाइयों में मंझला था। बड़े भाई आकाश व छोटे भाई कन्हैया हैं। एसओ उपेंद्र कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद माैत की वजह स्पष्ट होगी।