फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   youth died in accident

Kushinagar News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 18 May 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
youth died in accident
सड़क दुर्घटना में मृतक कामोद की फ़ाइल फ़ोटो।संवाद
बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साखोपार। कसया थाना क्षेत्र के पडरौना मार्ग स्थित बैरिया गांव के समीप बुधवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कसया थाना क्षेत्र गांव एकडेरवा निवासी कामोद गौंड (25) पुत्र गणेश गौंड बुधवार की सुबह समय करीब 10 बजे रविन्द्रनगर धूस से कसया आ रहे थे। अभी बैरिया गांव के समीप पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रही रोडवेज की बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे कामोद की मौत से परिवार में चीख पुकार मची है। कसया एसएचओ डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed