फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth determined to make Modi Prime Minister for the third time: Pranshu Dutt

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवा संकल्पित : प्रांशु दत्त

Wed, 22 May 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Youth determined to make Modi Prime Minister for the third time: Pranshu Dutt
पडरौना में युवा सम्मेलन को संबोधित करते भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद प्रांशु दत्त
पडरौना। प्रत्येक राष्ट्र की तरक्की का आधार उसकी युवा पीढ़ी होती है, जिसकी उपलब्धियों से उस राष्ट्र का विकास होता है। आज युवा वर्ग भाजपा के साथ खड़ा है। युवाओं के दम पर हम विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। युवा शक्ति लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। यह संकल्प कमजोर नहीं होना चाहिए। क्योंकि यह चुनाव देश की 140 करोड़ जनता के भविष्य का चुनाव है। यह चुनाव केवल पांच साल का चुनाव नहीं है बल्कि 25 साल का चुनाव है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है, हमें उसमें सहयोग देना है।
विज्ञापन

ये बातें भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहीं। वह मंगलवार को पडरौना शहर से सटे सुसवलिया में भाजयुमो के युवा सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भी अखिलेश का पूरा कुनबा पांच सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। इन पार्टियों का मुख्य उद्देश्य जनता को लूटकर अपना खजाना भरना है। निहत्थे कार सेवकों पर गोली चलाने का काम सपा सरकार ने किया है। एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए अखिलेश यादव ने सनातन को तिलांजलि देने का काम किया है। इन पूर्ववर्ती सरकारों ने देश व प्रदेश को गर्त में ढकेलने का काम किया है। कहा कि सम्मेलन में आये युवाओं की भीड़ हमारी जीत का सूचक है। इसके बावजूद हमें लगातार लगे रहना है। अधिक से अधिक मतदान पर जोर देना है ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अपने हितों को पहचानकर सबकी हितैषी भाजपा का चुनाव करें। सम्मेलन को राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed