{"_id":"69b5b93ed98c4d942e0216e4","slug":"youth-commits-suicide-by-setting-himself-on-fire-kushinagar-news-c-205-1-ksh1004-156373-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आग लगाकर युवक ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आग लगाकर युवक ने कर ली खुदकुशी
Sun, 15 Mar 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
जोकवा बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे की गंडक कॉलोनी में किराए की मकान परिवार के साथ रह रहे युवक ने बुधवार की रात खुद को आग लगा ली। बुरी तरह झुलसे युवक की शुक्रवार को इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। वारदात की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है।
सेवरही कस्बे के पंकज खरवार (30) पुत्र सुरेश खरवार पत्नी और तीन बच्चों के साथ दो महीने से फाजिलनगर कस्बे की गंडक कॉलोनी में रहकर कबाड़ का काम करते थे। पड़ोस के लोगों बताया कि पंकज नशा का आदी था। रोज नशे की हालत में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था।
बुधवार को भी दोपहर में दोनों में झगड़ा हुआ और वह घर से चला गया। रात में पत्नी बच्चों के साथ सो गई थी। देर रात पंकज आया और गेट खटखटाने लगा। पत्नी गेट खोलने गई तो देखा कि बाहर पंकज अपने शरीर में आग लगा चुका था और बुरी तरह से जल रहा था।
विज्ञापन
वह चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई तब तक पंकज बुरी तरह से झुलस चुका था। सूचना पर चौकी प्रभारी मनोज वर्मा मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से सीएचसी फाजिलनगर लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पंकज की मौत हो गई। प्रभारी एसओ राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।