Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand to remove the transporter for the Babuiya-B procurement center

Kushinagar News: बबुइया-बी क्रय केंद्र के ट्रांसपोर्टर को हटाने की मांग

Tue, 03 Nov 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove the transporter for the Babuiya-B procurement center
गन्ना उठान में देरी और घटतौली का आरोप, किसानों ने अधिकारियों से की शिकायत
विज्ञापन

तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, यूनिट न्यू इंडिया शुगर मिल, ढाढ़ा बुजुर्ग हाटा के बबुइया-बी गन्ना क्रय केंद्र पर अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों में नाराजगी है। चिरईहवा और अरनहवा गांव के किसानों ने केंद्र की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिला गन्ना अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने केंद्र पर तैनात ट्रांसपोर्टर को हटाकर नए ट्रांसपोर्टर की नियुक्ति करने की मांग की है।
किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र से समय पर गन्ने का उठान नहीं होने के कारण उनकी ट्रॉलियां छह से सात दिनों तक खड़ी रहती हैं। इससे गन्ना सूखने और वजन कम होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों ने प्रति ट्रॉली चार से पांच क्विंटल तक घटतौली किए जाने का भी आरोप लगाया है। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट किए जाने की शिकायत भी की है।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक, 26 सितंबर को करीब 60 किसानों ने गन्ना समिति के सचिव, पडरौना और मिल प्रबंधन को लिखित शिकायत देकर ट्रांसपोर्टर को हटाने की मांग की थी। उस समय मिल प्रबंधन ने सात दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किसानों ने आठ अक्तूबर को जिला गन्ना अधिकारी और 29 अक्तूबर को जिलाधिकारी को भी शिकायत पत्र सौंपा। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से किसानों में आक्रोश है। उन्होंने मिल के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी से आरोपों की जांच कराकर संबंधित ट्रांसपोर्टर को तत्काल हटाने, नियमानुसार उसका लाइसेंस निरस्त करने और नए ट्रांसपोर्टर की नियुक्ति करने की मांग की है। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वाले मिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग उठाई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि तीन दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे की कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान राजन जायसवाल, राकेश गिरि, विनोद भारती, दूधनाथ भारती, फरमान अंसारी, संजय कुशवाहा, अवधेश दास, अदालत कुशवाहा, ओमप्रकाश शर्मा, रायपन, जानकी, रघुवीर, सुरेंद्र, जितेंद्र और अनिरुद्ध समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed