{"_id":"69ebdf0ec2ce5742e109e98d","slug":"youth-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-following-argument-at-home-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158679-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर में कहासुनी के बाद ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर में कहासुनी के बाद ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान
Sat, 25 Apr 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। क्षेत्र के हबीरपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर रात तरया लीलामी गांव निवासी दिलीप ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के अनुसार शाम को नशे में युवक घर पहुंचा और भाई को कोल्डड्रिंक पिलाया। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और नाराज होकर घर से निकल गया। शुक्रवार को सुबह रेलवे लाइन पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला।
तरया लीलामी गांव का दिलीप गोड़ (36) नशे का आदी था। घर वालों ने बताया कि रात को नशे में अक्सर घर आता था। किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी करता था और नशा खत्म होने के बाद ठीक हो जाता था। बृहस्पतिवार की रात भी वह कोल्डड्रिंक लेकर आया और भाई को पिलाया।
इसके बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक घर से नाराज होकर निकल गया। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो घर वाले भी तलाश नहीं किए, क्यों कि अक्सर घर से रात को नाराज होकर जाता था और बाद में चला आता था। शुक्रवार को सुबह परिवार के सदस्यों को रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना पर जानकारी हुई।
विज्ञापन
युवक मजदूरी करता था। युवक की शादी हो गया है। दिलीप दो भाईयों में छोटा था। तरयासुजान थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया की शव को कब्जे में ले लिया गया। घर वालों ने बताया कि ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। नशे का आदी था।