फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth climbs mobile tower to demand widening of the road.

Kushinagar News: सड़क की चौड़ाई बढ़वाने के लिए मोबाइल टाॅवर पर चढ़ा युवक

Sun, 07 Jun 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth climbs mobile tower to demand widening of the road.
अमवा में बनाई जा रही सड़क को मोड पर चौड़ीकरण करने के लिए टावर पर चढ़ा शैलेंद्र चौरसिया।स्रोत-सो
रामकोला(कुशीनगर)। नगर पंचायत क्षेत्र के अमवा बाजार में सीसी सड़क की चौड़ाई बढ़वाने के लिए शनिवार को युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर वह नीचे उतरा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की। अमवा बाजार निवासी शैलेंद्र चौरसिया (25) पुत्र रामकेवल चौरसिया सड़क निर्माण कार्य में चौराहे के मोड़ की चौड़ाई को लेकर नाराज था। आरोप है कि पहले हुए समझौते से असंतुष्ट शैलेंद्र नरकुटोला स्थित मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। तहसीलदार कप्तानगंज चंदन शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार बातचीत की और समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक चली मशक्कत के बाद युवक प्रशासन के आश्वासन पर टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। तहसीलदार चंदन शर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले ही समझौता हो चुका था। सड़क की चौड़ाई 12 कड़ी तय की गई थी, जबकि युवक 15 कड़ी चौड़ाई की मांग कर रहा था। इसी को लेकर वह मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया था। संवाद

अमवा में बनाई जा रही सड़क को मोड पर चौड़ीकरण करने के लिए टावर पर चढ़ा शैलेंद्र चौरसिया।स्रोत-सो

अमवा में बनाई जा रही सड़क को मोड पर चौड़ीकरण करने के लिए टावर पर चढ़ा शैलेंद्र चौरसिया।स्रोत-सो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed