फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   youth attempted suicide

Kushinagar News: युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

Sat, 11 Mar 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
youth attempted suicide
कसया थाना क्षेत्र के सबया गांव का मामला
विज्ञापन

कसया। थाना क्षेत्र के सबया गांव में शुक्रवार की शाम कई मुकदमे दर्ज होने से परेशान युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

सबया गांव निवासी उमर फारुख उर्फ छोटे ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके बताया कि कसया थाना में एक माह के भीतर उनके खिलाफ तीन मुकदमा दर्ज किया गया है। एक मामला शिवपुर बुजुर्ग का है जिसमें उसका नाम जबरन शामिल किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि शिवपुर बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति के कहने पर पुलिस लगातार बार-बार मुकदमा कर रही है। वीडियो वायरल करने के बाद उमर फारुख ने जहर खा लिया। खुद को जलाने के लिए पेट्रोल भी छिड़क लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी एसओ विनय सिंह ने बताया कि युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने बताया है कि युवक की हालत में सुधार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed