फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth arrested for kidnapping a teenager from another community

Kushinagar News: दूसरे समुदाय की किशोरी को भगाने वाला युवक पकड़ा

Mon, 22 Sep 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for kidnapping a teenager from another community
तमकुहीराज। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को दूसरे गांव का एक युवक शनिवार की रात भगा ले गया। जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन की तो रविवार को हाईवे स्थित गाजीपुर बैरियर के पास एक मकान में किशोरी व युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

युवक व किशोरी का संबंध दो वर्गों से जुड़ा होने के नाते मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर आई पुलिस किशोरी व आरोपी युवक को थाने ले गई। मामले में किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज थानाक्षेत्र के हाईवे स्थित गाजीपुर बैरियर के पास एक मकान से कुछ लोगों ने एक युवक व किशोरी को पकड़ लिय और हंगामा करने लगे। हंगामा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। पीड़ित परिजन किशोरी व आरोपी युवक को पकड़कर साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तभी आरोपी के जानने वाले पीड़ित परिजनों से उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर दोनों पक्षों के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर आई तमकुहीराज पुलिस किशोरी व आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां पीड़ित परिजनों के तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी इंस्पेक्टर तमकुहीराज दिनेश साहनी ने बताया कि आरोपी युवक व किशोरी के परिवार में काफी दिनों से व्यवहारिक संबंध रहे हैं। इसी दौरान आरोपी युवक ने किशोरी को अपने झांसे में लेकर शनिवार को गायब हो गया। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed