{"_id":"68e95ebd91b966106c0ca40a","slug":"younger-brother-stabbed-and-injured-in-a-family-dispute-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-146919-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पारिवारिक विवाद में छोटे भाई को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पारिवारिक विवाद में छोटे भाई को चाकू मारकर किया घायल
Sat, 11 Oct 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया में शुक्रवार की सुबह पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान 20 वर्षीय गोलू यादव को उसके बड़े भाई सतेन्द्र यादव ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। पुलिस पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
खिरकिया में घरेलू बात को लेकर दो भाइयों में बहस हो गई और मारपीट में बदल गई। इसी दौरान सतेन्द्र ने आवेश में आकर चाकू से छोटे भाई पर वार कर दिया। चाकू लगने के बाद छोटा भाई गोलू जमीन पर गिर गया और गांव वालों को भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सीओ सदर अजय सिंह और कोतवाल हर्षवर्धन सिंह घटना स्थल पर पहुंंचे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर गंभीर रूप से घायल गोलू को परिजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां से इलाज के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है। लोगों का कहना था कि दोनों भाइयों और परिवार में कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ ने परिवार के सदस्यों के अलावा पड़ोसियों से घटना के बारे में पूछताछ किया। पारिवारिक विवाद सामने आया है, लेकिन परिवार में कैसा विवाद है, इसकी जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं हो सकी है। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है, तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।