फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young wrestlers displayed their prowess in the arena, drawing thunderous applause.

Kushinagar News: अखाड़े में नन्हे पहलवानों ने दिखाया दमखम, खूब बजीं तालियां

Wed, 16 Sep 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Young wrestlers displayed their prowess in the arena, drawing thunderous applause.
बबुईया हरपुर में आयोजित दंगल में जोर आजमाइश करते बाल पहलवान ।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। विशुनपुरा विकासखंड के बबुईया हरपुर गांव में आयोजित बाल कुश्ती प्रतियोगिता में नन्हे पहलवानों ने अखाड़े में जमकर दमखम दिखाया। बच्चों के दांव-पेच और जोरदार मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। 54 जोड़ियों के बीच हुए मुकाबले में पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जीत हासिल करने वाले पहलवानों का तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साह बढ़ाया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बाल पहलवानों के साथ बालिकाओं ने भी अखाड़े में उतरकर अपनी प्रतिभा दिखाई। पवन सोनवल और अभिषेक कटिहाई के बीच हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए कई दांव आजमाए। मुकाबला देखने के लिए अखाड़े के चारों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। अंत में पवन सोनवल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में खुशबू मिश्रा और सिद्धि राजभर के बीच मुकाबला हुआ। दोनों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कुश्ती लड़ी। जोरदार मुकाबले के बाद खुशबू मिश्रा विजयी रहीं। इसके अलावा अन्य बाल पहलवानों और बालिकाओं ने भी अपने-अपने मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। अंत में मुख्य अतिथि पुष्कर यादव ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के आयोजक लालधर यादव और संरक्षक उमाशंकर मिश्रा ने सभी अतिथि के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान मुरारी यादव, प्रेमचंद्र सैनी, उतिम यादव, मुनिव गोंड, शिवकुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed