फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young woman dies by suicide by hanging herself following a domestic dispute

Kushinagar News: घरेलू विवाद में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Fri, 30 Oct 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Young woman dies by suicide by hanging herself following a domestic dispute
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की हुई पुष्टि, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का मामला
विज्ञापन

मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फंदे से लटक कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद क्या था।

मृतका की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी जहनारा खातून के रूप में हुई है। वह दिवंगत सैंदिन शाह की पुत्री थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, जहनारा अपने बंद कमरे में थी। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन ने कमरे देखा। वह पंखे की कुंडी में लगे दुपट्टे के फंदे से लटक रही थी। परिजन की नजर पड़ने पर उसे तुरंत नीचे उतारा गया। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कप्तानगंज थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। मौत की वजह फांसी लगाना पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed