फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young people's participation in politics is important

राजनीति में युवाओं की सहभागिता जरूरी

Sat, 25 Mar 2017 11:59 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 25 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Young people's participation in politics is important
राजनीति में सहभागिता जरूरी - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शनिवार को नगर उदित नारायण पीजी कॉलेज के निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।      
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा ने कहा कि देश के विकास के लिए राजनीति में युवाओं की सहभागिता बहुत ही जरूरी है।

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, रामकोला के विधायक रामानंद बौद्घ, राजू जायसवाल, आरती सिंह, अश्वनी पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अशोक सिंह ने किया।  इस कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों अध्यक्ष आशुतोष मिश्र, उपाध्यक्ष धनंजय उर्फ सुनील दीक्षित, महामंत्री आजम, पुस्तकालय मंत्री असर शमीम, संकाय प्रतिनिधि कुमारी आशा पांडेय, राघवेंद्र शर्मा व भुवनेश्वर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर डॉ. अयोध्या नाथ त्रिपाठी, मोहन गुप्ता, श्याम साहा, डॉ. अरुण सिंह, जयराम मिश्र, अतुल दूबे, दीपक जायसवाल, आदित्य मिश्र, शशांक तिवारी, अंशुल जायसवाल, शांतिभूषण दीक्षित, बलराम यादव, मनन यादव, पंकज राम, राहुल शाह, बैजनाथ सिंह, प्रियदर्शी मिश्रा, अंशुल बगाड़िया, दीपिका सिंह, शिवानी मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed